Gold Price Today: 20 जून को दिल्ली, इंदौर में 72400 के पार गोल्ड, खरीदें या बेचें? क्या है एक्सपर्ट की राय

Gold Price Today: मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 120 रुपये मजबूत होकर 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 900 रुपये की तेजी के साथ 92,300 रुपये प्रति किलो हो गयी

अपडेटेड Jun 20, 2024 पर 10:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Prices: दिल्ली और इंदौर में महंगा हुआ सोना।

Gold Price Today: मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 120 रुपये मजबूत होकर 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 900 रुपये की तेजी के साथ 92,300 रुपये प्रति किलो हो गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 91,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं। यह पिछले बंद भाव से 120 रुपये अधिक है। अंतरराष्ट्रीय जिंस बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,332 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से पांच डॉलर अधिक है।

एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी एक्सपर्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी प्रतिभागियों के छुट्टियों से वापस लौटने पर सोने की कीमतें सकारात्मक रहीं, क्योंकि खरीदारी की भावना थी। यह कमजोर खुदरा बिक्री के आंकड़ों और कम मुद्रास्फीति के आंकड़ों से प्रेरित थी। उन्होंने कहा कि सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ रही हैं, लेकिन अगर कोई अमेरिकी फेडरल रिजर्व सदस्य सितंबर से आगे देरी का संकेत देता है, तो सोने में मुनाफावसूली की संभावना है। इसके अलावा चांदी 30.15 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। पिछले सत्र में यह 29.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।


इंदौर में सोने चांदी के भाव में रही तेजी

इंदौर के सर्राफा बाजार में स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को‌ सोना 250 रुपये प्रति 10 ग्राम चांदी के भाव में 900 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई।

इंदौर में ये रहा भाव

सोना 72350 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 89000 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का 900 रुपये प्रति 10 ग्राम।

PNB Alert! पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों को भेज रहा है नोटिस, 30 जून तक बंद हो जाएंगे अकाउंट, क्या

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।