Gold Price in India: आज 9 अक्टूबर को भारत में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन हल्की गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना कुछ शहरों में सस्ता हो गया है। हालांकि, कल के मुकाबले बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कल के बंद भाव से सोने का दाम थोड़ा कम हुआ है। मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड का दाम लगभग 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया है। वहीं, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 77,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
