Gold Price Today: वैश्विक स्तर पर कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 180 रुपये की मजबूती के साथ 62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक पिछले कारोबारी सत्र में गोल्ड का रेट 62,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
वहीं, चांदी 900 रुपये चढ़कर 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एक्सपर्ट (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशी बाजारों से सकारात्मक रुख से दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 180 रुपये बढ़कर 62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार पर रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना 2,003 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 10 डॉलर ज्यादा है। वहीं, चांदी बढ़त के साथ 22.97 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि इसका पिछला बंद भाव 22.50 डॉलर प्रति औंस था।