Get App

सोने के लिए गोल्डन ईयर होगा 2024, दूसरी छमाही में कीमतों में आएगा ज्यादा उछाल

सोने की कीमत 21 मार्च को नई ऊंचाई पर पहुंच गई। पहली बार इसका भाव 2200 डॉलर प्रति औंस के पार हो गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि 2024 में पूरे साल गोल्ड की चमक बनी रहेगी। तेजी कितनी आएगी, यह फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट घटाने की रफ्तार पर निर्भर करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 21, 2024 पर 4:46 PM
सोने के लिए गोल्डन ईयर होगा 2024, दूसरी छमाही में कीमतों में आएगा ज्यादा उछाल
इकोनॉमिस्ट्स का मानना है कि फेड जून में इंटरेस्ट रेट में पहली कटौती कर सकता है।

सोने (Gold Prices) में फरवरी के मध्य से तेजी का रुख है। 21 मार्च को सोने का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2200 डॉलर प्रति औंस के पार हो गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने का भाव 2024 में हाई बना रहेगा। सोने में ज्यादा तेजी इस साल की दूसरी छमाही में देखने को मिलेगी। BMI-Fitch India Ratings की रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने में तेजी के पीछे अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में कमी का हाथ होगा। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने संकेत दिए हैं कि इस साल इंटरेस्ट रेट में तीन बार कटौती होगी। इसके अलावा जियोपॉलिटिकल रिस्क बढ़ा है। डॉलर में भी कमजोरी है।

फेडरल रिजर्व की इंटरेस्ट रेट कटौती पर निगाहें

गोल्ड की कीमतों में कितनी तेजी आएगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि फेडरल रिजर्व किस तेजी से इंटरेस्ट रेट में कमी करता है। इकोनॉमिस्ट्स का मानना है कि फेड जून में इंटरेस्ट रेट में पहली कटौती कर सकता है। इस साल के अंतर तक अमेरिकी में इंटरेस्ट रेट के 100 बेसिस प्वाइंट्स घटकर 4.5 फीसदी पर आ जाने का अनुमान है। बैंक रेट का अट्रैक्शन घटने से इनवेस्टर्स सोने में इनवेस्ट करेंगे।

वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती की आंशका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें