Gold Prices: नवंबर के अंत तक 75000 होगा गोल्ड! एक महीने के निचले स्तर पर आया सोना

Gold Price: मंगलवार 12 नवंबर को सोने की कीमतें एक महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं। अगर एक्सपर्ट की माने तो नवंबर के अंत तक सोने का भाव 75,000 रुपये तक आ सकता है। निवेशक महत्वपूर्ण अमेरिकी आर्थिक डेटा और फेडरल रिजर्व अधिकारियों की टिप्पणियों का इंतजार कर रहे हैं

अपडेटेड Nov 12, 2024 पर 5:05 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price: मंगलवार 12 नवंबर को सोने की कीमतें एक महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं।

Gold Price: मंगलवार 12 नवंबर को सोने की कीमतें एक महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं। अगर एक्सपर्ट की माने तो नवंबर के अंत तक सोने का भाव 75,000 रुपये तक आ सकता है। निवेशक महत्वपूर्ण अमेरिकी आर्थिक डेटा और फेडरल रिजर्व अधिकारियों की टिप्पणियों का इंतजार कर रहे हैं। स्पॉट गोल्ड 0.1% गिरकर $2,617.15 प्रति औंस पर आ गया, जो 10 अक्टूबर के बाद का सबसे निचला स्तर है। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में मामूली बढ़त देखी गई, जो 0.2% बढ़कर $2,623.30 प्रति औंस हो गया।

भारत में सोने की कीमतें रहेंगी स्थिर

भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹7,893.3 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹7,237.3 प्रति ग्राम रही। हालांकि, पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोना 1.24% बढ़ा है, लेकिन महीने-दर-महीने इसमें 2.14% की गिरावट आई है।


डॉलर में मजबूती और महंगाई की चिंता

अमेरिकी डॉलर हाल के दिनों में चार महीने के उच्च स्तर के करीब है, जो निवेशकों के बीच डॉलर की बढ़ती मांग को दर्शाता है। डॉलर की मजबूती ने गोल्ड के अट्रैक्शन को कम किया है। KCM ट्रेड के प्रमुख विश्लेषक टिम वॉटरर ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत प्रदर्शन और ट्रंप प्रशासन की नीतियों ने सोने को दबाव में रखा है। मुद्रास्फीति के दबाव और ब्याज दरों पर संभावित लिमिट ने भी सोने की कीमतों पर असर डाला है।

आएगा अमेरिकी डेटा

निवेशक इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण अमेरिकी आर्थिक रिपोर्टों का इंतजार कर रहे हैं, जिनमें 13 नवंबर को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI), 14 नवंबर उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) और 15 नवंबर को रिटेल सेल्स डेटा शामिल है। इन आंकड़ों के साथ फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयान ब्याज दरों के भविष्य को लेकर संकेत दे सकते हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि सोने की कीमतें लंबे पीरियड में स्थिर रह सकती हैं, लेकिन डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी से अल्पकालिक दबाव बना रहेगा।

नवंबर के अंत तक 75,000 आ जाएगा सोना?

एक्सपर्ट वांग ताओ के मुताबिक स्पॉट गोल्ड $2,610 प्रति औंस के स्तर का अनुमान लगा रहे हैं। अगर यह स्तर टूटता है, तो कीमतें $2,566-$2,588 प्रति औंस तक जा सकती हैं। जतीन त्रिवेदी एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट के अनुसार सोना $2,750 प्रति औंस का स्तर महत्वपूर्ण प्रतिरोध बना हुआ है। भारत में वैश्विक दबाव के बावजूद सोने का बाजार अपेक्षाकृत स्थिर है। राहुल कलंत्री (VP, मेहता इक्विटीज) ने कहा कि सोना ₹74,750-₹75,020 प्रति 10 ग्राम पर रहेगा। इसका स्तर ₹75,580-₹75,810 पर ये बना रह सकता है।

बीते 5 सालों में नोएडा, ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी के प्राइस हुए डबल, एयरपोर्ट शुरू होने से और बढ़ेंगी कीमतें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।