Gold Price in Year 2024: साल 2024 में सोने की चाल क्या रहेगी? ज्यादातर निवेशकों के मन में यही सवाल है कि 64,000 रुपये के भाव पर गोल्ड में निवेश करना चाहिए या बेचकर प्रॉफिट कमाना चाहिए। अगर एक्पर्ट की माने तो साल 2024 में गोल्ड का भाव 70,000 रुपये तक पहुंच सकता है। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने कहा कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और ग्लोबल राजनीतिक तनाव से इस साल सोने की कीमतें 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचने की उम्मीद है। यह इस बात को बताता है कि सोने को एक सुरक्षित निवेश और मुद्रास्फीति के खिलाफ एक प्रभावी बचाव के ऑप्शन के तौर पर लोग निवेश करते हैं।
