धनतेरस से पहले सोने ने लगातार नई ऊंचाइयां छुईं। देश के अंदर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और सराफा बाजार दोनों जगह सोना हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा था। लेकिन 18 अक्टूबर को धनतेरस के दिन से इसमें जो गिरावट आनी शुरू हुई, वह अभी भी जारी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, MCX पर सोने के वायदा भाव का ऑल टाइम हाई 1,32,294 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह दिसंबर में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट्स ने 17 अक्टूबर 2025 को क्रिएट किया था।
