Gold Prices on Akshay Tritiya 2023: अक्षय तृतीया से पहले सोने के भाव में रौनक लौटने लगी है। साल 2023 में 10 ग्राम सोने का भाव 60,000 रुपये के ऊपर चल रहा है। सोने का रेट ज्वैलरी बाजार में 60,517 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी का भाव 75,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। देश भर में अक्षय तृतीया का त्योहार 22 अप्रैल शनिवार को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के दौरान ज्यादातर लोग गोल्ड को खरीदना शुभ मानते हैं। सोने के भाव में अक्षय तृतीया के दौरान तेजी रहती है। अगर हम बीते 11 सालों में गोल्ड का भाव अक्षय तृतीया के दिन देखें तो ये डबल हो चुके हैं।
बीते 11 साल में डबल हुए सोने के दाम
11 साल पहले 24 अप्रैल 2012 को सोने का भाव अक्षय तृतीया पर 10 ग्राम सोने का भाव 29,020 रुपये था। अब 11 साल बाद सोने की कीमत 60,000 रुपये को पास कर गई है। बीते साल अक्षय तृतीया पर सोने का भाव 50,808 रुपये था। बीते साल के मुकाबले इस साल सोने के भाव में अक्षय तृतीया के दिन 19 फीसदी से अधिक की तेजी आ चुकी है। नीचे साल 2012 से साल 2023 तक अक्षय तृतीया के दिन गोल्ड का जो भाव रहा है, वह बताया गया है।
अक्षय तृतीया के दिन बीते 12 सालों में ये रहे सोने और चांदी के दाम। (ये दाम केडिया एडवाइजरी से लिये गए हैं।)
अक्षय तृतीया पर 10 ग्राम सोने का भाव
कीमतों में आगे भी रह सकती है तेजी
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है।
माना जाता है कि अक्षय तृतीया सौभाग्य और सफलता लाती है। इस साल यह त्योहार 22 अप्रैल 2023 शनिवार को पड़ रहा है। अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त सुबह 07:49 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक यानी 04 घंटे 32 मिनट तक के लिए है।