Gold Prices Today: गोल्ड की कीमत 31 जुलाई को 1 फीसदी तक उछली, आगे कीमतें चढ़ेंगी या गिरेंगी?

Gold rates today: गोल्ड की कीमतों में 31 जुलाई को तेजी देखने को मिली। 30 जुलाई को विदेशी बाजार में भी गोल्ड में अच्छी तेजी आई थी। इसकी वजह अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में कमी की उम्मीद को बताया जा रहा है। 31 जुलाई को अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व दो दिन से जारी बैठक के नतीजों का ऐलान करेगा

अपडेटेड Jul 31, 2024 पर 2:52 PM
Story continues below Advertisement
Gold Futrues Today: कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स दिन में 11:46 बजे 589 रुपये यानी 0.86 फीसदी की तेजी के साथ 69,199 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था।

गोल्ड की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में 30 जुलाई को करीब 1 फीसदी तेजी आई। इधर, इंडिया में भी 31 जुलाई को गोल्ड फ्यूचर्स में मजबूती देखने को मिली। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स दिन में 11:46 बजे 589 रुपये यानी 0.86 फीसदी की तेजी के साथ 69,199 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। इससे संकेत मिलता है कि इनवेस्टर्स 31 जुलाई को अमेरिका में इंटरेस्ट रेट घटने की उम्मीद कर रहे हैं।

फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों से पहले गोल्ड में तेजी

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की बैठक 30 जुलाई को शुरू हुई थी। मॉनेटरी पॉलिसी पर होने वाली इस बैठक के नतीजे 31 जुलाई को आएंगे। भारत के समय के हिसाब से देर शाम इसके नतीजों के बारे में पता चलेगा। विदेशी बाजार में स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) की कीमत 0.8 फीसदी बढ़कर 2,403.47 डॉलर प्रति औंस चल रही थी। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स (US Gold Futures) 1 फीसदी चढ़कर 2,451.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।


फेडरल रिजर्व सितंबर में इंटरेस्ट में कमी कर सकता है

ज्यादातर एनालिस्ट्स का मानना है कि 31 जुलाई को फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट में कमी नहीं करेगा। लेकिन, वह इंटरेस्ट रेट में कमी के बारे में संकेत दे सकता है। एनालिस्ट्स अमेरिका में सितंबर में इंटरेस्ट रेट में कमी की उम्मीद कर रहे हैं। फेडरल रिजर्व मॉनेटरी पॉलिसी तय करने के लिए हर दो महीने पर बैठक करता है। अगली बैठक सितंबर में होगी। जुलाई की बैठक के नतीजों का असर भी स्टॉक और दूसरे मार्केट पर पड़ने के आसार हैं।

इंटरेस्ट रेट घटने का सोने की कीमतों पर असर पड़ेगा

फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट घटाने पर गोल्ड में निवेश का आकर्षण घटेगा। इधर, इंडिया में जून में गोल्ड की डिमांड में 5 फीसदी कमी आई है। इंडिया दुनिया में गोल्ड का सबसे बड़ा कंज्यूमर है। इंडिया में ज्यादा मांग का असर विदेशी बाजार में भी गोल्ड की कीमतों पर पड़ता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) ने कहा है कि 2024 की दूसरी छमाही में इंडिया में गोल्ड की डिमांड बढ़ेगी।

कस्टम ड्यूटी घटने से गोल्ड की मांग बढ़ने का अनुमान

23 जुलाई को पेश यूनियन बजट में सरकार ने गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया। इसे 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया गया है। अनुमान है कि इससे इंडिया में गोल्ड की मांग बढ़ेगी। उधर, मानसून की अच्छी बारिश का असर भी गोल्ड की डिमांड पर पड़ेगा। ग्रामीण इलाकों में लोगों की इनकम बढ़ने से गोल्ड खरीदने में दिलचस्पी बढ़ेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में इंडिया में गोल्ड में तेजी दिख सकती है।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, बीते 10 दिन में 6500 रुपये गिरा रेट, खरीदने का है बेस्ट टाइम?

गोल्ड में दिख सकती है तेजी

WGC के इंडिया ऑपरेशन के सीईओ सचिन जैन ने कहा कि इंडिया में टैक्स घटने और त्योहारों को देखते हुए गोल्ड की खपत बढ़ने का अनुमान है। उधर, ट्रेडर्स की नजरें अमेरिका में रोजगार से जुड़े डेटा पर है। ये आंकड़े 2 अगस्त को आएंगे। इससे अमेरिकी इकोनॉमी की सेहत के बारे में पता चलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।