Gold Rate: सोना एक बार फिर चमक बिखेर रहा है। गोल्ड अपने अब तक के पीक लेवल पर पहुंच चुका है। देश में 24 कैरेट सोना 1.08 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। साल 2025 में अभी तक गोल्ड 37 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। दिवाली से पहले गोल्ड कहां पहुंचता है, ये देखना होगा। अमेरिका की कमजोर नौकरियों की रिपोर्ट, फेडरल रिजर्व की दर कटौती की उम्मीदें और सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीदारी, इन सबने सोने को ऑल-टाइम हाई के करीब पहुंचा दिया है।
