Get App

NPS में अगर 25 की उम्र में शुरू कर देते हैं निवेश तो मंथली ₹10000 निवेश से रिटायरमेंट तक बनेगा ₹3.4 करोड़ का फंड

अगर कोई व्यक्ति हर महीने 10,000 रुपये का निवेश करता है तो 25 साल में करीब 1.2 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस कैलकुलेशन में सालाना रिटर्न 10 फीसदी माना गया है। अगर निवेश की अवधि को बढ़ाकर 35 साल कर दिया जाए तो करीब 3.4 करोड़ रुपये का फंड बन सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 5:44 PM
NPS में अगर 25 की उम्र में शुरू कर देते हैं निवेश तो मंथली ₹10000 निवेश से रिटायरमेंट तक बनेगा ₹3.4 करोड़ का फंड
लंबी अवधि के निवेश पर शेयर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का कम असर पड़ता है।

रिटायरमेंट प्लानिंग करने में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे जरूरी यह कि सिर्फ 10 साल पहले निवेश शुरू कर देने से आप तीन गुना बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। डीएसपी फंड के सीईओ राहुल भगत ने यह बताया। अगर आप मंथली 10,000 रुपये निवेश करते हैं तो 10 साल में आप सिर्फ 12 रुपये ज्यादा निवेश करेंगे, लेकिन आपके लिए तीन गुना रिटायरमेंट फंड तैयार हो जाएगा।

मंथली 10000 निवेश पर 35 साल में 3.4 करोड़ फंड

भगत ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति हर महीने 10,000 रुपये का निवेश करता है तो 25 साल में करीब 1.2 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इस कैलकुलेशन में सालाना रिटर्न 10 फीसदी माना गया है। उन्होंने कहा कि अगर निवेश की अवधि को बढ़ाकर 35 साल कर दिया जाए तो करीब 3.4 करोड़ रुपये का फंड बन सकता है। इसका मतलब है कि निवेश सिर्फ 10 साल शुरू करने पर फंड तीन गुना हो जाता है।

कंपाउंडिंग की वजह से रिटर्न पर रिटर्न मिलता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें