Gold Rate: नवमी के दिन सोने के भाव में आई गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Rate Today in India: राजधानी दिल्ली के ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के रेट में गिरावट आई है। सोने का भाव 100 रुपये रे 350 रुपये तक सस्ता हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में गोल्ड 61,400 रुपये के ऊपर ही ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 56,300 रुपये के ऊपर है। नवरात्रि में गोल्ड खरीदना शुभ माना जाता है

अपडेटेड Oct 23, 2023 पर 10:13 AM
Gold Rate: आज नवमी के दिन सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Rate Today in India: राजधानी दिल्ली के ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के रेट में गिरावट आई है। सोने का भाव 100 रुपये रे 350 रुपये तक सस्ता हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में गोल्ड 61,400 रुपये के ऊपर ही ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 56,300 रुपये के ऊपर है। नवरात्रि में गोल्ड खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि, नवमी के दिन दाम में कमी आने से गोल्ड खरीदने वालों को थोड़ी राहत मिलेगी। चांदी का रेट 75,100 रुपये पर है। इसमें भी 200 रुपये की गिरावट आई है।

23 अक्टूबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 56,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 61,600 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 56,400 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 60,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 23 अक्टूबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
मुंबई 56,350 61,450
गुरुग्राम 56,500 61,600
कोलकाता 56,350 61,450
लखनऊ 56,500 61,600
बंगलुरु 56,350 61,450
जयपुर 56,500 61,600
पटना 56,400 61,500
भुवनेश्वर 56,350 61,450
हैदराबाद 56,350 61,600

सोने के भाव ऐसे होते हैं तय

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

City Union Bank और Sterlite Technologies में 20% तक कमाई के मौके, आनंदराठी के टेक्निकल एनालिस्ट ने बताई यह वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।