Get App

Gold Rate: देश के 11 शहरों में सस्ता हुआ 24 और 22 कैरेट गोल्ड, जानिए कितने कम हुए गोल्ड के दाम

Gold Rate Today: आज बुधवार को देश के ज्यादातर शहरों में सोने के भाव (Gold Rate) में गिरावट आई है। 10 ग्राम सोने का भाव 59,600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 14 अगस्त की तुलना में आज सोने के भाव में 100 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट आई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2023 पर 10:19 AM
Gold Rate: देश के 11 शहरों में सस्ता हुआ 24 और 22 कैरेट गोल्ड, जानिए कितने कम हुए गोल्ड के दाम
Gold Rate: आज सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Rate Today: आज बुधवार को देश के ज्यादातर शहरों में सोने के भाव (Gold Rate) में गिरावट आई है। 10 ग्राम सोने का भाव 59,600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 14 अगस्त की तुलना में आज सोने के भाव में 100 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट आई है। कल बुलियन मार्केट स्वतत्रंता दिवस के कारण बंद था। आज दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 59,660 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 54,700 रुपये पर है। चांदी का भाव आज 72,800 रुपये पर रहा। यहां जानते हैं कि देश के बड़े शहरों में क्या रहा गोल्ड रेट।

नोएडा में गोल्ड का रेट

नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 59,660 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 54,600 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें