Gold Rate Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार 21 अप्रैल को सोने का रेट में मामूली गिरावट नजर आ रही है। बीते हफ्ते शुक्रवार की तुलना में सोना सस्ता हुआ है। देश के ज्यादातर राज्यों में गोल्ड रेट 97,700 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टैरिफ वार के कारण सोना नए पीक लेवल के आसपास ही ट्रेड कर रहा है। चांदी का भाव 99,900 रुपये पर है। यहां जानें सोने-चांदी का आज सोमवार 21 अप्रैल 2025 का रेट।
सोमवार 21 अप्रैल 2025 2025 को चांदी का रेट 99,900 रुपये पर रहा। चांदी के भाव बीते शुक्रवार के रेट के आसपास ही कारोबार कर रहे हैं।
दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट
सोमवार 21 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 89,590 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 89,440 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते शुक्रवार की तुलना में सोने के भाव में मामलूी करेक्शन आया है। बीते हफ्ते दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 97,730 रुपये था।
रिकॉर्ड ऊंचाई पर क्यों है सोना?
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैक्स की लड़ाई की वजह से सोने की कीमतों में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना फिर से महंगा हो गया है, जिससे भारत में भी इसकी कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। कभी-कभी सोने के भाव में मामूली करेक्शन दिख रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर बाजार में हालात सामान्य रहते हैं तो अगले 6 महीने में सोने की कीमत करीब 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रह सकती है, लेकिन अगर अमेरिका-चीन का टैरिफ विवाद और बढ़ा, तो सोना 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक भी जा सकता है।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।