Gold Rate Today: सोने के भाव में आज लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। कल की तुलना में आज गुरुवार 3 जुलाई को सोने का भाव 800 रुपये तक महंगा हुआ है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 99,400 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 91,200 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी आज 300 रुपये महंगी हुई है। यहां जानें सोने-चांदी का भाव।
3 जुलाई 2025 को सोने का भाव
आज गुरुवार 3 जुलाई 2025 को सोने की कीमतों में तेजी आई है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 91,200 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 90,050 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बना हुआ है।
चांदी का भाव आज गुरुवार 3 जुलाई 2025 को 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज चांदी के भाव में कल की तुलना में 300 रुपये की तेजी आई है।
देश में कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत रोज बदलती है, क्योंकि यह कई फैक्टर पर निर्भर करती है—जैसे दुनिया में सोने का रेट क्या है। डॉलर और रुपये की कीमत में कितना फर्क आया है। सरकार कितना टैक्स ले रही है।