Gold Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुझान के चलते सोने की कीमतों में पांच दिनों से जारी तेजी पर शुक्रवार को विराम लग गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,350 रुपये की गिरावट के साथ 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, इससे पहले बृहस्पतिवार को सोना 200 रुपये बढ़कर 94,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,350 रुपये गिरकर 92,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 93,900 रुपये थी।
