Gold Rate Today: सोने के भाव में आग लग गई है। देश में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,000 रुपये के पार कारोबार कर रहा है। ईरान-इजरायल वॉर के कारण गोल्ड में जबरदस्त तेजी आई है। 2 महीने बाद गोल्ड सर्राफा बाजार में 1 लाख रुपये के स्तर को पार कर गया है। बीते शुक्रवार की तुलना में सोना 1,500 रुपये तक महंगा हो चुका है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,600 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 93,200 रुपये के ऊपर बना हुआ है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। जानें सोमवार 16 जून 2025 का सोने-चांदी का भाव।
