Gold Rate Today: सोने के भाव में हफ्ते के पहले दिन आज गिरावट नजर आ रही है। 24 कैरेट गोल्ड रेट अभी भी 1,00,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। ईरान-इजरायल वॉर के कारण गोल्ड अपने उच्चतम स्तर के आसपास ही बना हुआ है। आज सोमवार को 10 ग्राम सोने का भाव 50 रुपये तक सस्ता हुआ है। बड़े शहरों के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,700 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 92,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। जानें सोमवार 23 जून 2025 का सोने-चांदी का भाव।
आज 23 जून 2025 को सोने का भाव
सोमवार 23 जून को सोने की कीमतों में बीते शुक्रवार की तुलना में गिरावट आई है। हालांकि, 10 ग्राम सोने का भाव 1,00,000 रुपये के पार ही बना हुआ है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 92,150 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,00,890 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 92,340 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,00,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बने हुए हैं।
चांदी की कीमत - 23 जून 2025
चांदी का भाव आज 23 जून 2025 को 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। कई एक्सपर्ट का मानना है कि दिवाली तक चांदी का भाव 1,20,000 रुपये तक पहुंच सकता है। ऐसे में चांदी में निवेश करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
देश में कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव, रुपये और डॉलर की कीमत में फर्क, और सरकार द्वारा लगाया गया टैक्स। लेकिन भारत में सोना सिर्फ पैसे का मामला नहीं है, यह हमारी संस्कृति और परंपरा का भी हिस्सा है। खासकर शादी-ब्याह, दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहारों पर लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं। ऐसे मौकों पर सोने की मांग बढ़ जाती है, जिससे उसकी कीमत भी ऊपर चली जाती है।