Get App

Gold Rate Today: दिल्ली में महंगा हुआ सोना, यहां जानें सोने-चांदी का रेट

Gold Rate Today: वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली। वहीं, इंदौर में सोने की कीमतों में गिरावट आई जबकि चांदी महंगी हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2025 पर 8:01 PM
Gold Rate Today: दिल्ली में महंगा हुआ सोना, यहां जानें सोने-चांदी का रेट
Gold Price Today: सोने के भाव में आई तेजी।

Gold Rate Today: वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली। वहीं, इंदौर में सोने की कीमतों में गिरावट आई जबकि चांदी महंगी हो गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 950 रुपये बढ़कर 97,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपये चढ़कर 97,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को सोने के दामों में 3,400 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इसके विपरीत, चांदी की कीमत 250 रुपये घटकर 99,450 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। सोमवार को इसका भाव 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम था।

अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने बताया कि अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में राहत के चलते बाजारों में कुछ स्थिरता आई है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर लगाए गए आयात शुल्कों को कम कर दिया है। अमेरिका ने चीनी सामानों पर शुल्क 145% से घटाकर 30% कर दिया है, जबकि चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क 125% से घटाकर 10% कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें