Gold Rate Today Wednesday 6 August 2025: आज बुधवार 6 अगस्त को सोना महंगा हुआ। रक्षाबंधन से पहले सोने के भाव में तेजी नजर आ रही है। सोने का भाव हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में सोने का भाव 600 रुपये तक महंगा हुआ है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,02,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। यहां जानें 6 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।
देश बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,15,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में आज चांदी के भाव में 2200 रुपये की तेजी आई है।
सोने के दाम बढ़ने के कारण
दूसरी वजह अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का असर है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर दबाव बनाया है और भारी टैक्स लगाने की बात कही है। इससे रुपया कमजोर हुआ और डॉलर के मुकाबले 88 रुपये तक आ गया। जब रुपया कमजोर होता है, तो विदेश से आयात किया जाने वाला सोना महंगा पड़ता है। इसी कारण भारत में सोने के दाम में और तेजी आ गई।
बुधवार 6 अगस्त 2025 का सोने का भाव
भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?
अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।