Get App

Gold Rate Today: रक्षाबंधन से पहले महंगा हो रहा है सोना, जानिये बुधवार 6 अगस्त को कितने बढ़े दाम

Gold Rate Today Wednesday 6 August 2025: आज बुधवार 6 अगस्त को सोना महंगा हुआ। रक्षाबंधन से पहले सोने के भाव में तेजी नजर आ रही है। सोने का भाव हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में सोने का भाव 600 रुपये तक महंगा हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2025 पर 9:06 AM
Gold Rate Today: रक्षाबंधन से पहले महंगा हो रहा है सोना, जानिये बुधवार 6 अगस्त को कितने बढ़े दाम
Gold Rate: राखी से पहले महंगा हो रहा है सोना।

Gold Rate Today Wednesday 6 August 2025: आज बुधवार 6 अगस्त को सोना महंगा हुआ। रक्षाबंधन से पहले सोने के भाव में तेजी नजर आ रही है। सोने का भाव हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में सोने का भाव 600 रुपये तक महंगा हुआ है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,02,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। यहां जानें 6 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का भाव

देश बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,15,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में आज चांदी के भाव में 2200 रुपये की तेजी आई है।

सोने के दाम बढ़ने के कारण

सोने की कीमतों में तेजी आने की सबसे बड़ी वजह यह है कि दुनिया भर में निवेशक अब सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं। अमेरिका में ब्याज दरें घटने की संभावना बढ़ गई है क्योंकि वहां की हाल की रोजगार रिपोर्ट कमजोर रही है। जब ब्याज दरें घटती हैं तो शेयर बाजार में जोखिम बढ़ता है, ऐसे में लोग अपना पैसा सोने में लगाना पसंद करते हैं। इसी उम्मीद में निवेशकों ने ज्यादा मात्रा में सोना खरीदा, जिससे कीमतें बढ़ गईं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें