Gold Rate Today: गोल्ड में तेज गिरावट, क्या यह खरीदारी का मौका है?

Gold Rate Today: पिछले कुछ समय से गोल्ड में कंसॉलिडेशन दिख रहा है। मार्केट अभी सुस्ता रहा है और अगले ट्रिगर का इंतजार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.5 फीसदी गिरकर 33,325.99 डॉलर प्रति औंस था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स तो 1.2 फीसदी फिसलकर 3,325.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया

अपडेटेड May 27, 2025 पर 2:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में भी गोल्ड में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 1:36 बजे गोल्ड फ्यूचर्स 776 रुपये यानी 0.81 फीसदी की कमजोरी के साथ 95,161 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था।

गोल्ड में 27 मई को गिरावट दिखी। देश और विदेश में इसकी कीमतें दबाव में थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.5 फीसदी गिरकर 33,325.99 डॉलर प्रति औंस था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स तो 1.2 फीसदी फिसलकर 3,325.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इधर, इंडिया में कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में भी गोल्ड में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 1:36 बजे गोल्ड फ्यूचर्स 776 रुपये यानी 0.81 फीसदी की कमजोरी के साथ 95,161 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था।

अमेरिका में सरकार के घाटे को लेकर चिंता

OANDA में एशिया पैसेफिक के सीनियर मार्केट एनालिस्ट केल्विन वोंग ने कहा कि पिछले कुछ समय से Gold में कंसॉलिडेशन दिख रहा है। मार्केट अभी सुस्ता रहा है और अगले ट्रिगर का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा, "मार्केट पार्टिसिपेंट्स अमेरिका में बढ़ते बजट डेफिसिट को लेकर चिंतित हैं। हालांकि, इससे गोल्ड की चमक बढ़नी चाहिए।" डॉलर में थोड़ी तेजी देखने को मिली है। 26 मई को यह एक महीने के निचले स्तर पर चला गया था।


सोने में आगे तेजी जारी रहने की उम्मीद

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट आकाश कंबोज ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय यूनियन पर फिलहाल टैरिफ का फैसला टाल दिया है। इससे शेयरों में तेजी दिखी, लेकिन गोल्ड की चमक में कमी आई। लेकिन, अमेरिका में बढ़ते घाटे और व्यापार को लेकर अनिश्चितता बने रहने से गोल्ड में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। ऐसे में गोल्ड में गिरावट के हर मौके का इस्तेमाल निवेशकों को खरीदारी के लिए करना चाहिए।

फिलहाल सोने में कंसॉलसिडेशन

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल फैक्टर्स का गोल्ड पर असर पड़ा है। लेकिन, गोल्ड का आउटलुक अभी भी स्ट्रॉन्ग है। रिकॉर्ड तेजी के बाद पहले से गोल्ड में मुनाफावसूली का अनुमान जताया गया था। इस गिरावट की वजह गोल्ड के निवेशकों की मुनाफावसूली हो सकती है। इनवेस्टर्स के पोर्टफोलियो में 10-15 फीसदी गोल्ड होना चाहिए। अगर आपके पोर्टफोलियो में गोल्ड की हिस्सेदारी कम है तो आप हर गिरावट पर गोल्ड में थोड़ा-थोड़ा निवेश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today: हरे निशान पर खुला सोने-चांदी का भाव, ये रहा मंगलवार 27 मई को गोल्ड रेट

आपको क्या करना चाहिए?

आज गोल्ड में निवेश करना बहुत आसान है। आप घर बैठे गोल्ड ईटीएफ और म्यूचुअल फंड्स की गोल्ड स्कीम में निवेश कर सकते हैं। गोल्ड ईटीएफ में निवेश के लिए डीमैट अकाउंट जरूरी है। लेकिन, म्यूचुअल फंड की गोल्ड स्कीम में बगैर डीमैट अकाउंट के निवेश किया जा सकता है। आप गोल्ड में SIP के जरिए भी निवेश कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।