Gold Rate Today In India: देश में शनिवार, 15 जून को सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत लुढ़ककर 72,030 रुपये पर आ गई है। वहीं मुंबई में कीमत 71,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इस बीच, चांदी की रिटेल कीमत 90,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...
दिल्ली में आज सोने का भाव
8 जून 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,030 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 65,890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 71,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 65,940 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 71,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
इंदौर के सराफा बाजार में 14 जून को सोने में 150 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद सोने की औसत कीमत 72100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की औसत कीमत 87400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) शनिवार और रविवार को बंद रहता है। 14 जून को मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की खरीद किए जाने से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 241 रुपये या 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,379 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,326.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।