Gold Price Today: गंगा दशहरा पर कहां पहुंचा सोना, चेक करें अपने शहर का भाव

Gold Price Today in India: इंदौर के सराफा बाजार में 15 जून को सोने में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई। दूसरी ओर चांदी के भाव में 300 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि दर्ज की गई। 14 जून को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 241 रुपये या 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,379 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया

अपडेटेड Jun 16, 2024 पर 11:07 AM
Story continues below Advertisement
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज शनिवार और रविवार को बंद रहता है।

Gold Rate Today In India: रविवार, 16 जून को देश में सोने की कीमत में न गिरावट है और न ही तेजी। कीमत पहले वाले स्तर पर कायम है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 72,030 रुपये चल रही है। वहीं मुंबई में यह कीमत 71,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जहां तक चांदी की बात है तो रिटेल भाव 90,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना है...

दिल्ली में आज सोने का भाव

16 जून 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,030 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 65,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट सोने की कीमत 71,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

मुंबई में आज सोने का भाव

वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 65,890 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 71,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

5 लाख के पर्सनल लोन पर चुकानी होगी 12,455 रुपये की मंथली EMI, चेक करें कैलकुलेशन

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 66,490 72,540
कोलकाता 65,890 71,880
गुरुग्राम 66,040 72,030
लखनऊ 66,040 72,030
बेंगलुरु 65,890 71,880
जयपुर 66,040 72,030
पटना 65,940 71,930
भुवनेश्वर 65,890 71,880
हैदराबाद 65,890 71,880

इंदौर के सराफा बाजार में 15 जून को सोने में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई। दूसरी ओर चांदी के भाव में 300 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद सोने की औसत कीमत 72000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की औसत कीमत 87700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) शनिवार और रविवार को बंद रहता है। 14 जून को मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की खरीद किए जाने से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 241 रुपये या 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,379 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,326.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।

जुलाई से घट सकता है रसोई का बजट; अरहर, चना और उड़द दालों की कीमतों में आ सकती है नरमी: सरकार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।