Personal Loan Interest Rate: पर्सनल लोन को अनसिक्योर्ड लोन की गिनती में रखा जाता है। ये लोन कॉलेटरल लोन की तरह नहीं होते। यानी, बैंक के पास कुछ भी गिरवी नहीं रखना होता। पर्सनल लोन लेते समय आवेदक को चुकाने के लिए लोन का समय और और ब्याज दरों पर रिसर्च जरूर करनी चाहिए। हम सभी पर्सनल लोन की जरूरत को समझते हैं। दूसरे लोन के उलट पर्सनल लोन का इस्तेमाल कहीं भी किया जा सकता है। पर्सनल लोन का इस्तेमाल कार खरीदने, एजुकेशन फीस, घूमने के लिए, शादी और मेडिकल बिल चुकाने के लिए ले सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि पर्सनल लोन पर कहां सबसे कम ब्याज मिल रहा है। यहां हम आपकों बैंक के इंटरेस्ट के बारे में बता रहे हैं। बैंक बाजार डॉट कॉम के मुताबिक यहां बता रहे हैं कि 5,00,000 रुपये के 4 साल के लोन के लिए इतनी मंथली EMI चुकानी होगी।
प्राइवेट सेक्टर बैंक बंधन पर्सनल लोन पर सबसे कम ब्याज ले रहा है। बंधन बैंक का पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट 9.47 प्रतिशत से शुरू है। चार साल की रीपेमेंट पीरियड में 5 लाख रुपये के पर्सनल लोन पर 12,455 रुपये की EMI चुकानी होगी।
इंडसइंड बैंक का पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट 10.49 प्रतिशत से शुरू है। चार साल की रीपेमेंट पीरियड में 5 लाख रुपये के पर्सनल लोन पर 12,690 रुपये की EMI चुकानी होगी।
HDFC Bank का पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट 10.75 प्रतिशत से शुरू है। चार साल की रीपेमेंट पीरियड में 5 लाख रुपये के पर्सनल लोन पर 12,750 रुपये की EMI चुकानी होगी।
ICICI Bank का पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट 10.8 प्रतिशत से शुरू है। चार साल की रीपेमेंट पीरियड में 5 लाख रुपये के पर्सनल लोन पर 12,760 रुपये की EMI चुकानी होगी।
बैंक ऑफ इंडिया का पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट 10.85 प्रतिशत से शुरू है। चार साल की रीपेमेंट पीरियड में 5 लाख रुपये के पर्सनल लोन पर 12,770 रुपये की EMI चुकानी होगी।
एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और यस बैंक का पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट 10.99 प्रतिशत से शुरू है। चार साल की रीपेमेंट पीरियड में 5 लाख रुपये के पर्सनल लोन पर 12,805 रुपये की EMI चुकानी होगी।
SBI का पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट 11.15 प्रतिशत से शुरू है। चार साल की रीपेमेंट पीरियड में 5 लाख रुपये के पर्सनल लोन पर 12,840 रुपये की EMI चुकानी होगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा का पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट 11.40 प्रतिशत से शुरू है। चार साल की रीपेमेंट पीरियड में 5 लाख रुपये के पर्सनल लोन पर 12,900 रुपये की EMI चुकानी होगी।
यूनियन बैंक ऑफ इंडाय का पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट 11.75 प्रतिशत से शुरू है। चार साल की रीपेमेंट पीरियड में 5 लाख रुपये के पर्सनल लोन पर 12,980 रुपये की EMI चुकानी होगी।
केनरा बैंक का पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट 11.95 प्रतिशत से शुरू है। चार साल की रीपेमेंट पीरियड में 5 लाख रुपये के पर्सनल लोन पर 13,025 रुपये की EMI चुकानी होगी।
पंजाब नेशनल बैंक का पर्सनल लोन इंटरेस्ट रेट 12.40 प्रतिशत से शुरू है। चार साल की रीपेमेंट पीरियड में 5 लाख रुपये के पर्सनल लोन पर 13,130 रुपये की EMI चुकानी होगी।