Petrol Diesel Price Hike: सरकार ने 3 रुपये महंगा किया पेट्रोल और डीजल, आज से लागू हो गया है नया रेट

Petrol Diesel Price Hike: आम लोगों को झटका लगने वाला है। बाइक और कार की पेट्रोल-डीजल से टंकी फूल कराने में ज्याादा पैसे खर्च करने होंगे। पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.85 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी, जबकि डीजल की कीमत 88.93 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है

अपडेटेड Jun 15, 2024 पर 5:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Petrol Diesel Price Hike: आम लोगों को झटका लगने वाला है।

Petrol Diesel Price Hike: आम लोगों को झटका लगने वाला है। बाइक और कार की पेट्रोल-डीजल से टंकी फूल कराने में ज्याादा पैसे खर्च करने होंगे। दरअसल, कर्नाटक में फ्यूल की कीमतें बढ़ना तय है क्योंकि राज्य सरकार ने 15 जून से पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार पेट्रोल पर कर्नाटक सेल्स टैक्स (KST) 25.92 प्रतिशत से बढ़ाकर 29.84 प्रतिशत और डीजल पर 14.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 18.4 प्रतिशत कर दिया गया है। वित्त विभाग के नोटिफिकेशन में कहा है कि ये बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।

3 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.85 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी, जबकि डीजल की कीमत 88.93 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में ईंधन की ऊंची कीमतों से 2,500 करोड़ रुपये से 2,800 करोड़ रुपये के बीच आय होने की उम्मीद है।


Eid Bank Holiday: सोमवार को बंद रहेंगे बैंक या होगा कामकाज? चेक करें RBI की छुट्टियों की

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।