Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में 22 अप्रैल को गिरावट आई। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद समेत कई शहरों में सोने की कीमत नीचे आई है। सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव के पीछे घरेलू फैक्टर्स के साथ-साथ वैश्विक स्तर की गतिविधियां भी भूमिका निभाती हैं। देश में इस वक्त 24 कैरेट सोने की कीमत 75,100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक है। दूसरी कीमती धातु चांदी (Silver Price) की बात करें तो इसका भाव भी गिरकर 86,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। आइए जानते हैं देश के बड़े शहरों में सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...
दिल्ली में आज सोने का भाव
22 अप्रैल 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 68,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 74,380 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 68,040 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 74,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 68,100 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 74,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भाव
22 अप्रैल को MCX यानि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह के कारोबार में जून के कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने के वायदा भाव में गिरावट है। कीमत 72,017 रुपये प्रति 10 ग्राम तक नीचे गई। वहीं मई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी का वायदा भाव 82,161 रुपये प्रति किलो तक नीचे आया। गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि इस साल सोने की कीमत बढ़कर 2,700 डॉलर प्रति औंस हो जाएगी। कुछ विश्लेषकों का यह भी मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा तो सोने की कीमत 3000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।