Gold Rate Today: 24 अप्रैल को सोना हुआ और सस्ता, फिर भी इस शहर में ₹73000 के पार; चेक करें आपकी सिटी का रेट

Gold Rate Today: दिल्ली के स्थानीय बाजार में सोने की कीमत 1450 रुपये लुढ़ककर 72300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। देश में चांदी का भाव भी गिरकर 82,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि इस साल सोने की कीमत बढ़कर 2,700 डॉलर प्रति औंस हो जाएगी।

अपडेटेड Apr 24, 2024 पर 10:31 AM
Story continues below Advertisement
सोने की घरेलू कीमत में गिरावट की अहम वजह ट्रेडर्स की ओर से मुनाफा वसूली और वैश्विक बाजार में कीमत में कमजोरी आना है।

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में 24 अप्रैल को भी गिरावट देखी गई। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद समेत कई शहरों में सोने में गिरावट का दौर जारी है। दिल्ली के बाजार में सोने की कीमत लुढ़ककर 72300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इसकी अहम वजह ट्रेडर्स की ओर से मुनाफा वसूली और वैश्विक बाजार में कीमत में कमजोरी आना है। ईरान और इजराइल के बीच तनाव में नरमी आने से वैश्विक बाजार में सोने की कीमत गिरी है। दूसरी कीमती धातु चांदी (Silver Price) की बात करें तो इसका भाव भी गिरकर 82,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। आइए जानते हैं देश के बड़े शहरों में सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...

दिल्ली में आज सोने का भाव

24 अप्रैल 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,290 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई में आज सोने का भाव

वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,190 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 66,990 73,090
कोलकाता 66,140 72,150
गुरुग्राम 66,290 72,300
लखनऊ 66,290 72,300
बेंगलुरु 66,140 72,150
जयपुर 66,290 72,300
पटना 66,190 72,200
भुवनेश्वर 66,140 72,150
हैदराबाद 66,140 72,150

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भाव

24 अप्रैल को MCX यानि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह के कारोबार में जून के कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने के वायदा भाव में तेजी है। कीमत 70,987 रुपये पर खुलकर 71,180 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गई। वहीं मई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी के वायदा भाव में भी बढ़त है और कीमत 80,886 रुपये प्रति 10 ग्राम है। गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि इस साल सोने की कीमत बढ़कर 2,700 डॉलर प्रति औंस हो जाएगी। कुछ विश्लेषकों का यह भी मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा तो सोने की कीमत 3000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है।

PM Kisan: मई में इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 17वीं किश्त, पहले जरूर कर लें ये काम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।