Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में 24 अप्रैल को भी गिरावट देखी गई। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद समेत कई शहरों में सोने में गिरावट का दौर जारी है। दिल्ली के बाजार में सोने की कीमत लुढ़ककर 72300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इसकी अहम वजह ट्रेडर्स की ओर से मुनाफा वसूली और वैश्विक बाजार में कीमत में कमजोरी आना है। ईरान और इजराइल के बीच तनाव में नरमी आने से वैश्विक बाजार में सोने की कीमत गिरी है। दूसरी कीमती धातु चांदी (Silver Price) की बात करें तो इसका भाव भी गिरकर 82,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। आइए जानते हैं देश के बड़े शहरों में सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...
