Gold Price Today: जन्माष्टमी से एक दिन पहले सोना सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें अपने शहर का रेट

Gold Price Today in India: अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 67,000 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 73,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। पटना में 24 कैरेट सोना 73090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इंदौर के सराफा बाजार में शनिवार, 24 अगस्त को सोने का भाव 50 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 500 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा

अपडेटेड Sep 07, 2024 पर 8:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold rate : दिल्ली में महंगा हुआ सोना।

Gold Rate Today In India: रविवार 25 अगस्त को देश में सोने की कीमत 73000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है। राजधानी दिल्ली और गुरुग्राम में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 73,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 73,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। जहां तक चांदी की बात है तो इसका भाव 88,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो चुका है। देश के बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 67,000 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 73,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

मुंबई में आज सोने का भाव

वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,950 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में आज सोने का भाव

कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 73040 रुपये पर है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 66950 रुपये पर है।

कहीं भी शुरू करें यह बिजनेस, खरीदारों की लग जाएगी लाइन, ताबड़तोड़ होगी कमाई

जयपुर और लखनऊ में आज का भाव

जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 73190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 67100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पटना में आज का भाव

पटना में 24 कैरेट सोना 73090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

भुवनेश्वर और हैदराबाद में आज का भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट 73040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरोट सोना 66950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

सोमवार जन्माष्टमी के दिन सिर्फ इन राज्यों में बंद होंगे बैंक, जानें आखिर क्यों पूरे देश में बंद नहीं होंगे बैंक?

सोने का वायदा भाव

शुक्रवार, 23 अगस्त को मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की खरीद से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 169 रुपये या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,363 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,528.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। शनिवार और रविवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज बंद रहता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।