Gold Price Today: 28 जुलाई को कितना है सोने का भाव, चेक करें 12 बड़े शहरों का रेट

Gold Price Today In India: अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 69,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वायदा कारोबार के लिए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज हर शनिवार और रविवार को बंद रहता है। देश के अंदर सोने की कीमत घरेलू फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती है

अपडेटेड Jul 28, 2024 पर 9:42 AM
Story continues below Advertisement
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 69,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate Today In India: रविवार, 28 जुलाई को देश में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 69000 के आसपास चल रही है। दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,150 रुपये पर है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 69,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 70,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की बात करें तो इसका भाव 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है...

दिल्ली में सोने का भाव

28 जुलाई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 63,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 69,150  रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई में आज सोने का भाव

वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 63,250 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 69,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 69,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

15 अगस्त में रक्षाबंधन वाले लॉन्ग वीकेंड के लिए अभी से कराएं बुकिंग, चेक कर लें डेट्स

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 64,650 70,530
कोलकाता 63,250 69,000
गुरुग्राम 63,400 69,150
लखनऊ 63,400 69,150
बेंगलुरु 63,250 69,000
जयपुर 63,400 69,150
पटना 63,300 69,050
भुवनेश्वर 63,250 69,000
हैदराबाद 63,250 69,000

इंदौर के सराफा बाजार में 27 जुलाई को सोने का भाव 400 रुपये और चांदी का भाव 500 रुपये मजबूत हुआ। इसके बाद सोने की औसत कीमत 71200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की औसत कीमत 84000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी सिक्का की कीमत 900 रुपये प्रति सिक्का है।

MCX पर भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) हर शनिवार और रविवार को बंद रहता है। 26 जुलाई को मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की खरीद के चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 328 रुपये या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 67,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,416.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Business Idea: 'जीरा' बन जाएगा आपके लिए 'हीरा', फौरन बन जाएंगे करोड़पति, ऐसे करें शुरू

23 जुलाई को बजट 2024 में सरकार की ओर से सोने के आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में कटौती की घोषणा के बाद स्थानीय बाजारों में सोने की कीमतों में 7 प्रतिशत या 5,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार, 26 जुलाई को इस गिरावट का सिलसिला थमा और कीमत में तेजी लौटी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में सोने और चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत करने की घोषणा की है। नई दरों से एक किलोग्राम सोने के आयात पर शुल्क 9.82 लाख रुपये से घटकर 3.93 लाख रुपये हो गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।