Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चेक करें 12 शहरों में किस लेवल पर आया रेट

Gold Price Today in India: देश के अंदर सोने की कीमत घरेलू फैक्टर्स के साथ-साथ सोने की वैश्विक कीमतों में उतारचढ़ाव से भी प्रभावित होती है। इंदौर के सराफा बाजार में 7 जून को सोने में 400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 50 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। 7 जून को वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,394.10 डॉलर प्रति औंस हो गया

अपडेटेड Jun 08, 2024 पर 11:28 AM
Story continues below Advertisement
मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 71,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Gold Rate Today In India: देश में शनिवार, 8 जून को सोने की कीमत में गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत लुढ़ककर 71,820 रुपये पर आ गई है। वहीं मुंबई में कीमत 71,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इस बीच, चांदी की रिटेल कीमत 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...

दिल्ली में आज सोने का भाव

8 जून 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 65,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई में आज सोने का भाव

वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 65,700 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 71,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 65,750 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 71,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

आज रात को नहीं मिलेगी देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC की मोबाइल बैंकिंग सर्विस, चेक करे टाइम

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 66,500 72,550
कोलकाता 65,700 71,670
गुरुग्राम 65,850 71,820
लखनऊ 65,850 71,820
बेंगलुरु 65,700 71,670
जयपुर 65,850 71,820
पटना 65,750 71,720
भुवनेश्वर 65,700 71,670
हैदराबाद 65,700 71,670

इंदौर के सराफा बाजार में 7 जून को सोने में 400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 50 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोने की औसत कीमत 72000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की औसत कीमत 87800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) शनिवार और रविवार को बंद रहता है। 7 जून को मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की खरीद से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 4 रुपये या 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,135 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,394.10 डॉलर प्रति औंस हो गया।

आज रात को नहीं मिलेगी HDFC बैंक की मोबाइल बैंकिंग सर्विस, किस टाइम पर रहेगी बंद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।