मैं बुलियन (सोना और चांदी) में निवेश का बड़ा समर्थक रहा हूं। यह इनफ्लेशन के असर से बचाने में मदद करता है। मैंने पहले भी इस बारे में लिखा है। मैंने यहां तक कहा है कि आपको अपने कुल इनवेस्टमेंट का 20 फीसदी तक बुलियन में लगाना चाहिए। पिछली कुछ तिमाहियों में सोने में निवेश से निवेशकों ने बड़ा रिटर्न कमाया है। हालाांकि, पिछले कुछ हफ्तों से सोने पर दबाव दिखा है। इस आर्टिकल में इससे जुड़ी चिंता के बारे में बात की गई है।
