Get App

Gold Rate Today: सोने में फिर आई तेजी! जानिये सोमवार 19 मई को क्या रहा सोने का भाव

Gold Rate Today: आज सोने का भाव हरे निशान पर खुला है। बीते हफ्ते सोने में गिरावट रही थी लेकिन हफ्ते के अंत में तेजी आने लगी। वही तेजी नए हफ्ते के पहले दिन भी नजर आ रही है। आज सोने के भाव में बीते शुक्रवार की तुलना में 350 रुपये की तेजी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2025 पर 11:08 AM
Gold Rate Today: सोने में फिर आई तेजी! जानिये सोमवार 19 मई को क्या रहा सोने का भाव
Gold Rate Today: आज 19 मई को सोने के भाव में तेजी है।

Gold Rate Today: आज  सोने का भाव हरे निशान पर खुला है। बीते हफ्ते सोने में गिरावट रही थी लेकिन हफ्ते के अंत में तेजी आने लगी। वही तेजी नए हफ्ते के पहले दिन भी नजर आ रही है। आज सोने के भाव में बीते शुक्रवार की तुलना में 350 रुपये की तेजी है। 24 कैरेट सोने का भाव 95,600 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 87,600 पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज शुक्रवार 19 मई 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।

आ रही है सोने के भाव में तेजी

सोने की कीमतों में बीते हफ्ते गिरावट रही लेकिन अब तेजी देखने को मिल रही है। इसका कारण यह है कि दुनियाभर में हालात थोड़े शांत हुए हैं। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव कम हुआ है, जिससे सोने की मांग में थोड़ी गिरावट आई थी। लोग अब सोने में निवेश करने की बजाय शेयर बाजार जैसे विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, क्योंकि जब माहौल सामान्य होता है, तो लोग ज्यादा जोखिम उठाने के लिए तैयार रहते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति की उम्मीद और भारत-पाक के बीच तनाव कम होने की खबरों ने भी सोने की चमक थोड़ी कम की है।

दिल्ली-मुंबई में 19 मई 2025 को सोने का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें