Gold Rate Today: आज सोमवार 24 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। सोने का भाव अपने पीक से नीचे आया है। बीते हफ्ते शुक्रवार की तुलना में सोने के भाव में करीब 900 रुपये का करेक्शन आया है। ऐसे में देखना होगा कि सोने के भाव में आगे भी गिरावट जारी रहेगी। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 89,900 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 82,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 1,00,900रुपये के स्तर पर है। चांदी के दाम में भी 4000 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। यहां जानें सोने-चांदी का सोमवार 24 मार्च का दाम।
