Get App

Gold Price Today: दिल्ली में सोने का भाव 1 लाख के पार, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने बढ़ाए दाम

Gold Price Today: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सीमा तनाव का असर अब सीधे सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है। बुधवार 7 मई 2025 को दिल्ली में सोने की कीमत 1,000 रुपये चढ़कर 1,00,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। यह 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 07, 2025 पर 11:24 PM
Gold Price Today: दिल्ली में सोने का भाव 1 लाख के पार, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने बढ़ाए दाम
Gold Price Today: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सीमा तनाव का असर अब सीधे सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है।

Gold Price Today: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सीमा तनाव का असर अब सीधे सर्राफा बाजार पर दिखने लगा है। बुधवार 7 मई 2025 को दिल्ली में सोने की कीमत 1,000 रुपये चढ़कर 1,00,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। यह 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव है। मंगलवार को यही सोना 99,750 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1,050 रुपये बढ़कर 1,00,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले 22 अप्रैल को सोना 1,800 रुपये चढ़कर 1,01,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा था।

सीमापार कार्रवाई के बाद बढ़ी मांग

सोने के दामों में इस उछाल की वजह सीमा पार बढ़ा तनाव है। भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के अड्डे शामिल थे। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई, जो पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें