Gold Rate Today: आज शनिवार 26 अप्रैल को सस्ता हुआ सोना, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate Today: आज शनिवार 26 अप्रैल को सोने के भाव लाल निशान पर ही नजर आया। गोल्ड के रेट में कल की तुलना में आज मामूली गिरावट दिख रही है। मंगलवार 22 अप्रैल को सोने ने 1,00,000 रुपये के स्तर को छुआ था लेकिन उसके बाद गोल्ड रेट में गिरावट आ रही है

अपडेटेड Apr 26, 2025 पर 10:03 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: शनिवार 26 अप्रैल को सस्ता हुआ है सोना।

Gold Rate Today: आज शनिवार 26 अप्रैल को सोने के भाव लाल निशान पर ही नजर आया। गोल्ड के रेट में कल की तुलना में आज मामूली गिरावट दिख रही है। मंगलवार 22 अप्रैल को सोने ने 1,00,000 रुपये के स्तर को छुआ था लेकिन उसके बाद गोल्ड रेट में गिरावट आ रही है। 22 कैरेट सोने का दाम 90,000 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 98,200 रुपये पर है। चांदी  1 लाख रुपये के ऊपर ट्रेड कर रही है। यहां जानें सोने-चांदी का आज शनिवार 26 अप्रैल 2025 का रेट।

चांदी का रेट

शनिवार 26 अप्रैल 2025 को चांदी के भाव 1,00,900 रुपये पर है।


दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

शनिवार 26 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 90,170 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,310 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 90,020 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल के मुकाबले आज सोने के भाव में गिरावट आई है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 90,170 98,310
चेन्नई 90,020 98,210
मुंबई 90,020 98,210
कोलकाता 90,020 98,210
जयपुर 90,170 98,310
नोएडा 90,170 98,310
गाजियाबाद  90,170 98,310
लखनऊ 90,170 98,310
बंगलुरु 90,020 98,210
पटना 90,020 98,210

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैक्स को लेकर हो रही खींचतान की वजह से सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फिर से महंगा हो गया है, जिससे भारत में भी इसके दाम बढ़े हुए हैं। जानकारों का कहना है कि अगर हालात सामान्य रहे तो अगले 6 महीनों में सोने का भाव करीब 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रह सकता है, लेकिन अगर अमेरिका और चीन के बीच का विवाद और गहराया, तो इसकी कीमत 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

Bank Holiday: आज शनिवार को बंद रहेंगे बैंक या खुली रहेंगी ब्रांच? चेक करें RBI की लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।