Gold Rate Today: आज शनिवार 26 अप्रैल को सोने के भाव लाल निशान पर ही नजर आया। गोल्ड के रेट में कल की तुलना में आज मामूली गिरावट दिख रही है। मंगलवार 22 अप्रैल को सोने ने 1,00,000 रुपये के स्तर को छुआ था लेकिन उसके बाद गोल्ड रेट में गिरावट आ रही है। 22 कैरेट सोने का दाम 90,000 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 98,200 रुपये पर है। चांदी 1 लाख रुपये के ऊपर ट्रेड कर रही है। यहां जानें सोने-चांदी का आज शनिवार 26 अप्रैल 2025 का रेट।
