Gold Rate Today Janmashtami Saturday 16 August 2025: आज शनिवार जन्माष्टमी के दिन सोना सस्ता हुआ है। सोने के भाव में मामूली गिरावट रही। ये लगातार 5वां दिन है जब सोने का भाव लाल निशान पर नजर आ रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,01,000 रुपये के ऊपर है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में 92,700 रुपये के आसपास ही बनी हुई है। दे देश में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 100 रुपये बढ़ा है। यहां जानें 16 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।
देश बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,16,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल के मुकाबले आज चांदी के भाव में करीब 100 रुपये की तेजी रही। आज सोने का भाव कम हुआ है तो चांदी के भाव में मामूली तेजी रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सितंबर की बैठक में ब्याज दर में कटौती फिर से शुरू करने की उम्मीद के साथ सोने और चांदी की कीमतों में हलचलें तेज होने लगी है।लेबर मार्केट में नरमी के संकेतों ने और राहत की गुंजाइश दी है। वहीं अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की हाल की रिपोर्ट ने शुल्क के कारण महंगाई की चिंताओं को कम किया है।
शनिवार 16 अगस्त 2025 का सोने का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।