Gold Rate Today: भोलेनाथ के महीने सावन में सोना लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ है। सोने का भाव गुरुवार 17 जुलाई 2025 को 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। देश के बड़े बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने का भाव 99,400 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 91,000 के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। एक किलो चांदी का रेट 1,13,900 रुपये पर है। चांदी भी आज 100 रुपये तक सस्ती हुई है। जानिये देश के बड़े शहरों की बुलियन मार्केट में आज का सोने-चांदी का भाव क्या रहा।
सोने का रेट गिरने के पीछे ये हैं दो मुख्य कारण
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक हाल ही में सोने की कीमतों में गिरावट का सबसे बड़ा कारण स्टॉकिस्टों द्वारा की जा रही भारी बिकवाली है। बाजार में जब डीलर और होलसेल कारोबारी बड़ी मात्रा में सोना बेचने लगते हैं, तो मांग की तुलना में सप्लाई अधिक हो जाती है, जिससे कीमत नीचे आई हैं।
अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों की प्रतीक्षा
निवेशकों में फिलहाल सतर्कता का माहौल है क्योंकि वे अमेरिका के आने वालेआर्थिक आंकड़ों जैसे उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) और बेरोजगारी के दावों का इंतजार कर रहे हैं। इन आंकड़ों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था की दिशा का संकेत मिलेगा, जो अंतरराष्ट्रीय सोने के बाजार को प्रभावित करता है। यही अनिश्चितता घरेलू बाजार में भी दबाव बना रही है।
देश के बड़े शहरों की बुलियन मार्केट में गुरुवार 17 जुलाई 2025 को सोने का भाव
भारत में सोने की कीमत को कैसे होती है तय?
अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।