Credit Cards

Gold Rate Today: सोने के भाव में 26 अगस्त को बढ़त रही, जानिये मंगलवार को क्या रहा गोल्ड रेट

Gold Rate Today Tuesday 26 August 2025: आज मंगलवार 26 अगस्त को सोने के भाव में बढ़त रही। कल की तुलना में आज सोने के भाव में 500 रुपये तक महंगा हुआ है।देश के ज्यादातर शहरों में सोने का भाव 1,00,800 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में 93,600 रुपये के ऊपर बना हुआ है

अपडेटेड Aug 26, 2025 पर 10:37 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: 26 अगस्त को सोना महंगा हुआ है।

Gold Rate Today Tuesday 26 August 2025: आज मंगलवार 26 अगस्त को सोने के भाव में बढ़त रही। कल की तुलना में आज सोने के भाव में 500 रुपये तक महंगा हुआ है।देश के ज्यादातर शहरों में सोने का भाव  1,00,800 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में 93,600 रुपये के ऊपर बना हुआ है। यहां जानें 26 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का भाव

25 अगस्त को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। चांदी का भाव 1,20,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। आज इसमें 1000 रुपये की गिरावट रही। मंगलवार को सोने की कीमतों में 500 रुपये की तेजी रही। यह उछाल तब आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व गवर्नर लिसा कुक को मॉर्गेज फ्रॉड के आरोपों में बर्खास्त कर दिया। इस फैसले ने फेड की स्वतंत्रता को लेकर चिंता बढ़ाई और निवेशकों ने सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की ओर रुख किया।

मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,02,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। इस बीच चांदी की कीमत हल्की गिरावट के साथ स्थिर रही।

मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने बताया कि सोने में तेजी का मुख्य कारण ट्रंप का यह निर्णय रहा। साथ ही फेड चेयरमैन जेरोम पावेल ने पिछले हफ्ते संकेत दिया था कि सितंबर में ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। हालांकि मुद्रास्फीति अभी भी चिंता का विषय है। बाजार में अब 83% संभावना जताई जा रही है कि छोटी दर कटौती होगी। शुक्रवार को आने वाले अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े सोने-चांदी की कीमतों की अगली दिशा तय करेंगे।


तकनीकी स्तर पर सोने को 1,00,240–99,850 रुपये पर मजबूत समर्थन और 1,00,950–1,01,150 रुपये पर रेजिस्टेंस मिल रहा है। वहीं, चांदी के लिए 1,15,150–1,14,350 रुपये पर सपोर्ट और 1,16,750–1,17,250 रुपये पर रेजिस्टेंस देखा जा रहा है।

कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर अक्टूबर 2025 डिलीवरी वाले सोना वायदा 0.30% बढ़कर 1,00,925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और सितंबर 2025 डिलीवरी वाली चांदी 0.43% बढ़कर 1,16,449 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

मंगवार 26 अगस्त 2025 का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 93,700 1,00,900
चेन्नई 93,600 1,00,800
मुंबई 93,600 1,00,800
कोलकाता 93,600 1,00,800
जयपुर 93,700 1,00,900
नोएडा 93,700 1,00,900
गाजियाबाद  93,700 1,00,900
लखनऊ 93,700 1,00,900
बंगलुरु 93,600 1,00,800
पटना 93,600 1,00,800

भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?

भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय दाम, आयात शुल्क, टैक्स और डॉलर-रुपया विनिमय दर। यही वजह है कि रोजाना सोने के रेट बदलते रहते हैं। भारतीय संस्कृति में सोना न सिर्फ गहने बल्कि निवेश और बचत का भी अहम साधन माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों में इसकी खास मांग रहती है।

Bank Holiday: कल बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक, जानिये RBI ने क्यो दी है बुधवार 27 अगस्त की छुट्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।