Silver Gold Price Today : MCX पर सोने-चांदी में तेजी, आज इन अहम लेवल्स पर रहे नजर

Silver Gold Price Today : पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन का कहना है कि MCX पर सोने के लिए 1,51,650 रुपए और 1,50,500 रुपए पर सपोर्ट और 1,53,800 और 1,55,000 रुपए पर रेजिस्टेंस हैं

अपडेटेड Sep 18, 2026 पर 12:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate Today : इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में सोने को भाव में तेजी आने की उम्मीद है

Silver Gold Price Today : शुक्रवार,18 सितंबर को MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच मजबूती से कारोबार होता दिख रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी डॉलर के स्थिर रहने से सोने-चांदी को सपोर्ट मिला है, लेकिन अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर बनी चिंताओं के कारण निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। सुबह करीब 11.45 बजे MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा 1,059 रुपए यानी 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 154,050 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, चांदी का दिसंबर वायदा 2,968.00 रुपए यानी 1.25 फीसदी की तेजी के साथ 241,173 रुपए पर नजर आ रहा था।

इंटरनेशनल क्रूड ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1 फीसदी गिरकर 104 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहा है। जबकि अमेरिकी डॉलर स्थिर दिख रहा है। लेकिन हफ्ते के अंत तक इसमें 1% से ज़्यादा की बढ़त की उम्मीद है,जिसका असर सोने की कीमतों पर पड़ा है। एमसीएक्स पर क्रूड ऑयल का सितंबर वायदा 168 रुपए यानी 1.83 फीसदी की कमजोरी के साथ 9,579 रुपए पर दिख रहा था।

इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी


इंटरनेशनल मार्केट में सोने के फ़्यूचर्स में शुरुआत गिरावट देखी गई,जबकि चांदी के फ़्यूचर्स में तेज़ी रही। कोमेक्स (Comex) पर सोना $4,381.60 प्रति औंस पर खुला। पिछली क्लोजिंग कीमत $4,399.70 थी। फिलहाल यह $53.02 बढ़कर $4,394.41 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। इस साल की शुरुआत में सोने की कीमतें $5,586.20 प्रति औंस के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई थीं।

कोमेक्स पर चांदी के फ़्यूचर्स $65.76 प्रति औंस पर खुले। पिछली क्लोजिंग कीमत $66.09 थी। फिलहाल चांदी $0.50 बढ़कर $66.59 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। इस साल की शुरुआत में चांदी की कीमतें $121.79 प्रति औंस के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई थीं।

पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन का कहना है कि MCX पर सोने के लिए 1,51,650 रुपए और 1,50,500 रुपए पर सपोर्ट और 1,53,800 और 1,55,000 रुपए पर रेजिस्टेंस हैं। जबकि चांदी के लिए सपोर्ट लेवल 2,36,000 और 2,33,300 रुपए और रेजिस्टेंस लेवल 2,40,400 और 2,43,000 रुपए हैं। मनोज कुमार जैन की ट्रेडर्स को सलाह है कि वे सोने और चांदी की लॉन्ग पोजीशन में कीमत बढ़ने पर मुनाफा बुक करें।

इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में सोने को भाव में तेजी आने की उम्मीद है। ऐसे में MCX पर भी सोने का अक्टूबर वायदा 1,53,400 रुपए तक बढ़ सकता है।

 

Silver Rate Today: फिर चढ़ी चांदी, जानें 18 सितंबर को मुंबई से चेन्नई तक 1 किलो की कीमत

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।