सोने (Gold Price) की कीमत पहली बार 2,200 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई। इसकी वजह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) के संकेत हैं। फेड ने साफ कर दिया है कि हाल में इनफ्लेशन बढ़ने का मॉनेटरी पॉलिसी पर असर नहीं पड़ेगा। उसने इस साल इंटरेस्ट रेट में तीन बार कटौती करने के संकेत दिए हैं। इसका असर सोने पर देखने को मिला। 21 मार्च को सोने की कीमत ने उंचाई का नया रिकॉर्ड बना दिया। सोने में फरवरी के मध्य से ही तेजी जारी है। जियोपॉलिटिकल रिस्क बढ़ने और केंद्रीय बैंकों के सोना खरीदने से इसकी कीमतें बढ़ रही हैं। 21 मार्च को सिंगापुर में स्पॉट गोल्ड 0.7 फीसदी बढ़कर 2,201.94 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया।
