सोने की चमक में छिपा नुकसान! हर 10 ग्राम गोल्ड से गायब हो जाता है 1 ग्राम सोना

भारत में सोना सिर्फ गहना नहीं, बल्कि परंपरा, प्रतिष्ठा और भरोसे की निशानी है। शादी हो या त्योहार, सोना खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन अब जब एक तोला सोना 1.20 लाख रुये के पार पहुंच गया है, तो इस सोने की चमक के पीछे छिपा एक बड़ा सच जानना जरूरी है

अपडेटेड Nov 12, 2025 पर 12:54 PM
Story continues below Advertisement
सोने की चमक के पीछे छिपा एक बड़ा सच जानना जरूरी है।

भारत में सोना सिर्फ गहना नहीं, बल्कि परंपरा, प्रतिष्ठा और भरोसे की निशानी है। शादी हो या त्योहार, सोना खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन अब जब एक तोला सोना 1.20 लाख रुये के पार पहुंच गया है। ऐसे में सोने की चमक के पीछे छिपा एक बड़ा सच जानना जरूरी है। क्योंकि हर 10 ग्राम में लगभग 1 ग्राम सोना आपको बिना बताए गायब हो जाता है। अगर आप पुरानी गोल्ड ज्वैलरी देकर नई बनवाते हैं तो हर 10 ग्राम सोने पर 1 ग्राम सोना खो देते हैं लेकिन पैसा आप पूरे 10 ग्राम गोल्ड का चुकाते हैं।

दरअसल, जब आप सोने का गहना बनवाते हैं, तो प्रोसेस के दौरान थोड़ा सोना बर्बाद हो जाता है। सुनार बताते हैं कि 22 कैरेट सोने से गहना बनाने में हर 10 ग्राम पर करीब 1 ग्राम सोना कम हो जाता है। यानी अगर आपने 10 ग्राम सोना दिया है, तो तैयार गहना सिर्फ 9 ग्राम का मिलेगा। लेकिन कीमत फिर भी पूरे 10 ग्राम की ही चुकानी पड़ेगी।

कैसे घटता है सोना


24 कैरेट सोना पूरी तरह शुद्ध होता है, लेकिन बहुत नरम होने के कारण इससे गहने नहीं बनते। मजबूती के लिए ज्वैलर्स इसमें तांबा, जिंक, सिल्वर या कैडमियम जैसी मेटल मिलाते हैं। इसी वजह से सोना 22 या 18 कैरेट में बदल जाता है। और जब गहना ढलता है, तो इस प्रोसेस में थोड़ा सोना उड़ जाता है। इससे आपकी जेब पर सीधा असर डालता है।

अगर आप पुराने गहने बदलते हैं, तो 1 ग्राम सोने का नुकसान थोड़ा कम होता है। हॉलमार्क वाले गहनों में यह बर्बादी और भी कम रहती है। लेकिन जब पुराने गहनों को पिघलाकर नई बिस्किट या ज्वेलरी बनाई जाती है, तो उसमें मिला मेटल उड़ जाता है और वजन घट जाता है।

अगर आप सोने को निवेश के रूप में देखते हैं, तो पुराने गहनों को पिघलाकर शुद्ध गोल्ड बिस्किट बनवाना बेहतर है। इससे मेकिंग चार्ज नहीं देना पड़ता और आपको शुद्ध सोना मिलता है। पर ज्यादातर लोग इन बारीकियों को समझे बिना एक्सचेंज कर देते हैं और हजारों रुपये का नुकसान झेलते हैं। खासकर तब जब सोने की कीमत 14,000 रुपये प्रति ग्राम के करीब हो।

गहना बनवाने या खरीदने से पहले हमेशा हॉलमार्क, वजन का सटीक हिसाब, और मेकिंग चार्ज की जानकारी लें। क्योंकि अगर आप लापरवाही करेंगे, तो आपकी मेहनत की कमाई सोने की भट्टी में पिघल सकती हैये आपको पता भी नहीं चलेगा।

Silver Price Today: चांदी के भाव में लौटी तेजी, आज 4900 रुपये चढ़ा दाम, जानिये 12 नवंबर का गोल्ड रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।