Gold Silver Price Today 2nd February 2023: बजट ने सोने-चांदी को बूस्ट दिया है। यही कारण है कि बजट के अगले दिन सोने चांदी ने लंबी छलांग लगाई। गोल्ड आज अब तक अपने सबसे ऊंचे पीक पर पहुंच गया है। 10 ग्राम गोल्ड का भाव 59,000 रुपये के करीब आ गया है। गोल्ड रेट आज 779 रुपये की बढ़त के साथ 58,689 रुपये पर पहुंच गया। 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल बुधवार को 57,910 रुपये पर बंद हुआ था। सोने में आई तेजी को देखकर लग रहा है कि दाम जल्द 60,000 रुपये तक पहुंच जाएंगे। चांदी के भाव में 1,805 रुपये की तेजी आई। सिल्वर 71,250 रुपये पर कारोबार करता नजर आया।
59,000 रुपये के ऊपर गोल्ड
गोल्ड 58,600 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 713 रुपये की तेजी आई और आज ये 53,759 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।
IBJA पर सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल बुधलवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव
गोल्ड के भाव में जारी है तेजी
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।