Gold Silver Price Today 27th February 2023: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम सोने का भाव 55,7000 रुपये के और करीब आ गया है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 245 रुपये गिरकर 55,712 रुपये पर कारोबार करता नजर आया लेकिन शाम को ये 55,666 रुपये पर बंद हुआ। बीते शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का भाव 55,957 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में भी आज बड़ी गिरावट रही। सिल्वर का रेट 1,227 रुपये गिरकर 63,104 रुपये पर आ गया है लेकिन शाम के समय चांदी का रेट 63,446 रुपये पर बंद हुई।
55,700 रुपये के करीब आया गोल्ड
गोल्ड की कीमत आज 27 फरवरी को 55,700 रुपये के करीब आ गई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 225 रुपये की गिरवट आई। आज 22 कैरेट गोल्ड 51,032 रुपये पर कारोबार करता नजर आया और शाम को 50,990 रुपये पर आ गया। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर देख लें।
शाम के समय इतने पर बंद हुआ सोने चांदी का भाव
शाम के समय सोने में और आई गिरावट।
IBJA पर सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना बीते हफ्ते शुक्रवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव
गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। गोल्ड हाल में 59,000 रुपये के करीब आ गया था लेकिन हाल फिलहाल में इसमें करेक्शन आया है। दाम अभी 55,000 रुपये के करीब आता नजर आ रहा है। हालांकि, केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है।