Get App

Gold Prices Today: 47,000 के करीब आया 22 कैरेट सोने का भाव, ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक कर लें आज फिर कितना सस्ता हुआ सोना

Gold Silver Price Today 26th April: 24 कैरेट सोने का भाव बुलियन मार्केट में 52,000 के नीचे आ गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2022 पर 6:53 PM
Gold Prices Today: 47,000 के करीब आया 22 कैरेट सोने का भाव, ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक कर लें आज फिर कितना सस्ता हुआ सोना
आज फिर ज्वैलरी बाजार में सोने के दाम में गिरावट आई।

Gold Silver Price Today 26th April: आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भी सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट जारी रही। 24 कैरेट सोने का भाव बुलियन मार्केट में 52,000 के नीचे आ गया। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,851 रुपये पर खुला। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..

52,000 के नीचे आया सोने का भाव 

24 कैरेट सोने का भाव 51851 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 52,077 रुपये पर बंद हुआ। आज रेट में 226 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,643 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,496 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव  38,888 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30,333 रुपये रहा।

IBJA पर सुबह का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें