Gold Silver Price Today 3rd March 2023: आज हफ्ते के पांचवें दिन सोने के दाम लगभग फ्लैट रहे। 10 ग्राम सोने का भाव 56,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 4 रुपये चढ़कर 56,091 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कल गुरुवार को 10 ग्राम सोने का भाव 56,087 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में तेजी रही। सिल्वर का रेट 337 रुपये चढ़कर 64,043 रुपये पर आ गया है।
