Gold Silver Price Today 12 April 2023: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने और चांदी के भाव में तेजी रही। बुलियन मार्केट में सोने का भाव 61,000 रुपये के करीब आ गया है। सोने का रेट 358 रुपये चढ़कर 60,748 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 60,390 रुपये पर बंद हुआ। आज चांदी के भाव में भी तेजी रही। चांदी का रेट 949 रुपये चढ़कर 75,736 रुपये पर कारोबार करता दिखा। चांदी का रेट आज 75,000 रुपये को पार कर गया है।
