Gold Silver Price Today 7th October 2022: ज्वैलरी बाजार में सोने के भाव में तेजी अभी भी जारी है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम गोल्ड का रेट 52,000 रुपये के करीब आ गया है। सोने में आज 70 रुपये की तेजी आई और ये 51,900 रुपये के बार चला गया है। चांंदी का रेट आज 61,000 रुपये के पार चला गया है। कारोबारियों के मुताबिक अगले हफ्ते करवाचौथ होने के कारण फिजिकल गोल्ड की डिमांड बढ़ी है और ग्राहक खरीदारी के लिए बाजार में आ रहे हैं।
दिल्ली में ज्वैलर्स के होलसेलर और एसोसिएशन के चेयरमैन ज्वैलर योगेश सिंघल ने बताया कि सोने की डिमांड में तेजी नजर आई और ग्राहक दुकानों में गोल्ड खरीदने के लिए निकल रहे हैं। आने वाले शादी के सीजने के लिए भी गोल्ड ज्वैलरी जैसे हार, ईयरिंग, रिंग, मंगलसूत्र, कड़ों की ब्रिक्री बढ़ी है। ज्वैलर्स का मानना है कि ग्राहकों को लग रहा है कि फेस्टिव और फिर शादी के सीजन के कारण कीमतें बढ़ेगी जिसके कारण वह अब खरीदारी के लिए निकल रहे हैं।
IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 51,908 रुपये रहा। नीचे टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। वहीं, एक किलो का आज का चांदी का दाम बताया गया है। चांदी में तेजी आई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव..
दिवाली तक ये रह सकते हैं दाम
ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी के ग्राहकों को सलाह दी कि अगर बायर्स गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उन्हें अगले महीने तक इंतजार करना चाहिए क्योंकि दाम 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है।